Breaking News

अपनी बहनों के बॉलीवुड डेब्यू पर यह बोले अर्जुन, बॉलीवुड के बारे में दे डाली यह खास नसीहत

फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर जो आम तौर पर अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते की वजह से चर्चा में रहते हैं हाल ही में अपनी दोनों छोटी बहनो को बॉलीवुड के बारे में नसीहत देते देखे गए। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर जिन्होंने इशकजादे से 2012 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल से अधिक हो चुके हैं और उन्हें बॉलीवुड की दुनिया में अच्छा खासा अनुभव प्राप्त है इसलिए उन्होंने अपनी बहनों को बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले कुछ खास जानकारियां दी। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर की बहन शनाया कपूर और खुशी कपूर बहुत ही जल्द बॉलीवुड की फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। अर्जुन की बहन जानवी कपूर पहले ही बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरती हुए नजर आयी हैं।

क्या रिश्ता है शनाया और खुशी का अर्जुन कपूर के साथ

अपनी बहनों के बॉलीवुड डेब्यू पर यह बोले अर्जुन, बॉलीवुड के बारे में दे डाली यह खास नसीहत

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपने जीवन काल में दो शादियां की थी। बोनी कपूर की पहली पत्नी से अर्जुन कपूर और शनाया कपूर ने जन्म लिया था वही बोनी कपूर ने अपनी दूसरी जीवनसाथी के रूप में सदाबहार अभिनेत्री श्रीदेवी को चुना था जिनसे उन्हें दो बेटियां मिली खुशी कपूर और जानवी कपूर। जानवी कपूर पिछले 3 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में नजर आ रही हैं और उन्होंने एक हीरोइन के तौर पर खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया है, और अब बहुत ही जल्द उनकी दोनों छोटी बहने खुशी कपूर और शनाया कपूर भी बॉलीवुड की फिल्मों में अपना हाथ आजमाने को तैयार है इसी दौरान अर्जुन अपने दोनों छोटी बहनों को सबक देते हुए नजर आए।

जानवी भी फिल्मों को चुनने के पहले लेती है अर्जुन से सलाह

अपनी बहनों के बॉलीवुड डेब्यू पर यह बोले अर्जुन, बॉलीवुड के बारे में दे डाली यह खास नसीहत

बॉलीवुड के गलियारों में बहुत ही जल्द अब अर्जुन कपूर की दो बहनें शनाया कपूर और खुशी कपूर अपना डेब्यू करने वाली है। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने उन दोनों को बताते हुए कहा कि बॉलीवुड की दुनिया में टिके रहना बेहद मुश्किल काम है इस लिए सोच समझकर अच्छी स्क्रिप्ट का ही चुनाव करना चाहिए। उन्होंने अपनी बहन जानवी कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि मैं और जानवी अक्सर अपने काम की बातें एक दूसरे के साथ साझा करते हैं इससे फायदा यह होता है कि हम दोनों की ही अपने अनुभवों को बढ़ाने में मदद मिलती है। अर्जुन कपूर ने यह भी बताया कि वह अपनी दोनों छोटी बहनों के बॉलीवुड में आने की बात को लेकर बेहद उत्साहित है।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *