Breaking News
रश्मिका मंदाना ने पोज देकर किया दिल का इशारा, फैंस ने पूछा - किस पे दिल आ गया

रश्मिका मंदाना ने पोज देकर किया दिल का इशारा, फैंस ने पूछा – किस पे दिल आ गया

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी क्यूटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली रश्मिका मंदाना आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। फिल्म ‘पुष्पा:द राइज़’ में श्रीवल्ली का किरदार निभाकर वे आज पूरे देश भर में एक अलग पहचान हासिल कर चुकी है। आज लोग उन्हें रश्मिका मंदाना के नाम से कम और श्रीवल्ली के नाम से ज्यादा जानते हैं, इसके बाद से ही वह दुनिया भर में मशहूर हो गई है और एक के बाद कई प्रोजेक्ट में दिखाई दे रही हैं। उनके पास ‘गुड बाय’ और एनिमल जैसी कई फिल्में लगातार कतार में ह‌ै। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी क्यूटनेस के लिए जानी जाती हैं, आजकल वे अपनी अगली फिल्म ‘गुड बाय’ के प्रमोशन में काफी ज्यादा बिजी हैं और कई जगह उन्हें कैमरामैन ने कैप्चर किया और वह भी पोज देने के मूड में दिखी।

रश्मिका मंदाना केवल साउथ की ही नहीं बल्कि नेशनल क्रश

रश्मिका मंदाना ने पोज देकर किया दिल का इशारा, फैंस ने पूछा - किस पे दिल आ गया

पुष्पा के बाद से ही रश्मिका मंदाना सुर्खियों में बनी हुई है हाल ही में वे अपनी फिल्म ‘गुड बाय’ के प्रमोशन के लिए मुंबई में स्पॉट हुई, वहां कैमरामैन ने उन्हें हाट का पोज देने के लिए कहा तो वो खुशी खुशी पोज देने लगी। रश्मिका के चाहने वालों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अब वह कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है, गुड बाय के अलावा उनके पास कई सारी फिल्में हैं जैसे कि ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा 2’। इसके अलावा भी वे मिशन मजनू में भी नजर आने वाली है इसमें उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा है, जिसे देखने का इंतजार दर्शकों को बेहद ही ज्यादा है। सच में फिल्म पुष्पा में अपने अभिनय के बाद रश्मिका हर जगह छाई हुई है, रश्मिका फिल्म गुड बाय के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं दर्शकों को उन्हें फिल्मी पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

रश्मिका मंदाना अपनी अदाकारी, खूबसूरती और बोल्डनेस से…

रश्मिका मंदाना ने पोज देकर किया दिल का इशारा, फैंस ने पूछा - किस पे दिल आ गया

साउथ की नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना केवल दक्षिण में ही नहीं है बल्कि नॉर्थ में भी फेमस है। वह पूरे भारत में सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक है, उनकी अदाकारी, मुस्कुराहट और फैशन सेंस लोगों के दिलों को जीत लेती हैं। फिल्मों के साथ-साथ वे सोशल मीडिया पर भी कहर बरसाती है इसलिए अपने नए नए अवतार सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर फैंस की तारीफों की भरमार आपको देखने को मिल सकती हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपना प्यार लुटा ही देते हैं अभी फिल्म गुड बाय से वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली जिसमें वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म गुड बाय 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी, इनमें अमिताभ बच्चन के अलावा नीता गुप्ता भी लीड रोल में नजर आएंगी। रश्मिका मंदाना अपनी अदाकारी, खूबसूरती और बोल्डनेस से लोगों का दिल बखूबी जीतना जानती हैं इसलिए आज वे चर्चा का विषय बनी हुई है।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *