Breaking News
बिपाशा बसु जल्दी बाज़ी में पति के साथ अस्पताल पहुँची, जल्दी ही आ सकती है खुशख़बर

बिपाशा बसु जल्दी बाज़ी में पति के साथ अस्पताल पहुँची, जल्दी ही आ सकती है खुशख़बर

एक्ट्रेस बिपाशा बसु आजकल अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे बेस्ट जोड़ी मानी जाती है। यह दोनों ही अपनी शादी के 6 साल बाद माता पिता बनने वाले हैं, कुछ समय पहले खुद बिपाशा ने इस की जानकारी सोशल मीडिया के थ्रू अपने फैंस को दी थी कि वह प्रेग्नेंट है और बाद में उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिससे वे काफी चर्चा में रहने लगी , लोगों को इन दोनों की जोड़ी बेहद ही ज्यादा पसंद आती है। अभी कुछ समय पहले ही बिपाशा बसु की गोद भराई के समय उन्होंने पिंक कलर का रिवीलिंग गाउन पहना था जिसे पहनकर वह कैमरे के सामने बिंदास लुक में नजर आई। बता दें कि बिपाशा बसु का बेबी शावर काफी धूमधाम से मनाया गया था और उसमें कई सेलिब्रिटी स्टार्स भी शामिल थे।

बिपाशा बसु जल्द ही सुना सकती है गुड न्यूज़

बिपाशा बसु जल्दी बाज़ी में पति के साथ अस्पताल पहुँची, जल्दी ही आ सकती है खुशख़बर

बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने की खुशखबरी सुना सकती है क्योंकि हाल ही में उन्हें हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था इस दौरान वे अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आई थीं। सामने आई तस्वीरों में और वीडियोस में आप देख सकते हैं कि बिपाशा बसु के साथ कार में से बाहर निकलते हुए उनके पति भी उनके साथ थे।‌ बिपाशा बसु की सामने आई तस्वीरें मुंबई में स्थित हिंदुजा अस्पताल की हैं। कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा गाड़ी में बैठी है, इस दौरान बिपाशा को ब्लैक कलर की ड्रेस में देखा गया और साथ ही उन्होंने अपने चेहरे पर वाइट कलर का मार्क्स भी लगा रखा था। बिपाशा ने अपने बालों का बन बना रखा था और साथ ही वह विदाउट मेकअप भी नजर आई। प्रेग्नेंट बिपाशा बसु की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखते ही देखते छा गई और काफी तेजी से वायरल भी हो गई।

बिपाशा बसु हिंदुजा अस्पताल के अंदर अपनी कार से बाहर निकलती हुई नजर आई

जब से बिपाशा बसु को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया है तब से उनके फैसले यह कयास लगा रहे हैं कि वे जल्दी ही गुड न्यूज़ देने वाली है। प्रेगनेंसी की हालत में बिपाशा बसु हिंदुजा अस्पताल के अंदर अपनी कार से बाहर निकलती हुई नजर आई, ऐसे में यह भी हो सकता है कि वह अपने रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गई हो। लेकिन जो भी हो उनके फैंस और चाहने वाले गुड न्यूज़ सुनने के लिए बेताब नजर आ रहे है। कुछ समय पहले ही बिपाशा बसु की गोद भराई हुई थी जिसकी कुछ तस्वीरें‌ खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बता दें कि यह करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु का पहला बेबी है, इन दिनों बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी को काफी ज्यादा इंजॉय कर रही हैं इसलिए आई दिन वे अपनी तस्वीरें बेबी बंप के साथ शेयर करती रहती हैं।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *