बॉलीवुड की सबसे विवादित घटनाओ की जब बात आती है तब उसमें सबसे उपर जिस घटने के जिक्र होता है वह है सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुम्बई स्थित अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद जिसने भी यह खबर सुनी थी वह सकते में आ गया था। सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने वाले सह कलाकारों को तो यह यकीन ही नही हो रहा था कि सुशांत अब इस दुनिया मे नही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 2 सालो के बाद उनके साथ फ़िल्म “एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी” में काम करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में एक अजीबोगरीब रहस्योद्घाटन किया, हाल ही में अपनी आगामी फिल्म भूलभुलैया के प्रमोशन में दिखी कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह के बारे में एक अजीब खुलासा किया।
दिन में सोते थे बस 2 घण्टे सुशांत सिंह – कियारा
बॉलीवुड की दिलकश अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूलभुलैया 2 के प्रमोशन में बेहद व्यस्त चल रही है,इस फ़िल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली है। आपको बता दे कि फ़िल्म भूलभुलैया 2 अक्षय कुमार की 2007 में आयी फ़िल्म भूलभुलैया का रीमेक है जिसमे अक्षय के रोल को कार्तिक आर्यन निभा रहे है। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में कियारा आडवाणी से जब सुशांत सिंह से लेकर जब सवाल किया गया तब उन्होंने बताया कि उन्हें आज भी भरोसा नही होता कि सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नही है, बतौर कियारा सुशांत सिंह तकनीकी और मानसिक रूप से बेहद मजबूत इंसान थे। कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बताया कि वह पूरे दिन में बस 2 घण्टे सोते थे।
सुशांत सिंह रखते थे एक डायरी, पूरे दिन में सोते थे बस 2 घण्टे
बॉलीवुड की दिलकश अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में सुशांत सिंह के बारे में एक अजीबोगरीब बयान दिया। महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में सुशांत सिंह के साथ दिखने वाली कियारा आडवाणी ने बताया कि सुशांत सिंह अपने साथ एक डायरी रखते थे जिसमें वह अपने डायलॉग को लिख कर याद करते थे साथ ही वह पूरे दिन में 2 घण्टे सोते थे और सेट पर आते थे पूरी एनर्जी के साथ। कियारा ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के अनुसार मनुष्य के लिए 24 घण्टे में 2 घण्टे की ही नींद पर्याप्त होती है और उससे ज्यादा सोने पर आलस समा जाता है। 14 जून 2020 को आत्महत्या करने वाले सुशांत सिंह के फ़ैन्स को आज भी यह लगता है कि उन्होंने आत्महत्या नही की थी बल्कि उन्हें किसी ने मारा था।