भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक मोनालिसा अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर है मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों और गानों से लेकर कई हिंदी टीवी शोज में खुद को साबित किया है। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है ऐसे में वो जब भी वीडियो शेयर करती है तो वीडियो वायरल हो जाता है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं आए दिन वे सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी ऐसी फोटोज और वीडियो शेयर करती है कि वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते है। मोनालिसा एक बेहतरीन डांसर हैं उनके डांस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि मोनालिसा `बिग बॉस सीजन10′ में आई थी। इतना ही नहीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास था, लेकिन सिनेमा जगत में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। आपको बता दें कि मोनालिसा एक बंगाली एक्ट्रेस है और पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।
मोनालिसा ने रेड और वाइट कलर की टॉप और स्कर्ट पहन रखी
एक समय था जब मोनालिसा अपनी बोल्ड और खूबसूरत अदाओं से भोजपुरी इंडस्ट्री में आग लगाती थी,लेकिन अब उन्हें कम ही प्रोजेक्ट में देखा जाता है फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। उसका कारण यह है कि वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बता दे कि मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5.2 मिलीयन फॉलोअर्स है। हाल ही में उनकी शेयर की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने रेड और वाइट कलर की टॉप और स्कर्ट पहन रखी है। अपने लुक को उन्होंने लाइट मेकअप के साथ और लाइट पिंक लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया है। साथ ही उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं। अपने लुक को उन्होंने व्हाइट शूज के साथ पेयर अप किया है।
मोनालिसा की बोल्ड अदाओं से नजरें हटा पाना मुश्किल
इन तस्वीरों में मोनालिसा को कैमरे के सामने अलग-अलग पोज देते हुए देखा जा सकता है। उनकी इतनी बोल्ड अदाओं को देखकर उनके चाहने वालों की उनके ऊपर से नजरें उठना मुश्किल हो गई हैं। फैंस उनकी अदाओं पर मदहोश हो रहे हैं। खुली जुल्फों के साथ मोनालिसा का यह अंदाज उनके फैंस को बड़ा ही अच्छा लग रहा है। बता दे कि एक वक्त था जब मोनालिसा महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आती थी। इतना ही नहीं उन्होंने टीवी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था उसके बाद से ही वह कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में थी। उन्हें कई सारे प्रोजेक्ट में भी देखा गया था। मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ टीवी शो में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। वे कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी है। अभिनय के अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने ग्लैमरस अंदाज से अटेंशन लेती है।