Breaking News
लॉलीपॉप लागेलू की हीरोइन मोनालिसा ने ऑफ वाइट लहंगे में ढाया कहर, हॉट अदाओ से जीता फैंस का दिल

लॉलीपॉप लागेलू की हीरोइन मोनालिसा ने ऑफ वाइट लहंगे में ढाया कहर, हॉट अदाओ से जीता फैंस का दिल

भोजपुरी सिनेमा जगत की टॉप एक्ट्रेस में शुमार मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री ट्रक में अपना नाम उजागर किया है। मोनालिसा आए दिन अपनी खूबसूरती और सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल फिलहाल ही उन्हें छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले शो स्मार्ट जोड़ी में अपने पति के साथ नजर आई थी जहां उन्होंने अपनी खूबसूरत अदाओं से फैंस के दिलों को जीत लिया था। हाल ही में मोनालिसा की एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसमें ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में मोनालिसा अपनी खूबसूरती का दीदार करवा रही थी।

बिग बॉस 10 की बदौलत बटोरी थी सुर्खियां, सलमान के साथ जुड़ा था नाम

लॉलीपॉप लागेलू की हीरोइन मोनालिसा ने ऑफ वाइट लहंगे में ढाया कहर, हॉट अदाओ से जीता फैंस का दिल

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने छोटे शहर से निकलकर बॉलीवुड में आकर अपना परचम लहराया है और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। मोनालिसा फिल्म इंडस्ट्री और टीवी शो में एक जाना पहचाना नाम बन चुकी है और लगभग हर रियलिटी शो में उनका दीदार हो ही जाता है। पहली बार मोनालिसा सुर्खियों में तब आई थी जब वह बिग बॉस के सीजन में अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थी और बिग बॉस के घर में ही इन दोनों ने शादी भी कर ली थी उसके बाद से ही मोनालिसा का नाम खूब सुर्खियों में रहने लगी है। हाल ही में स्मार्ट जोड़ी में नजर आया यह कपल अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहा था। मोनालिसा की जोड़ी भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ लोगों को खूब पसंद आती है और इन दिनों क एक बार फिर से पवन सिंह के साथ वह आगामी भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाली है।

ऑफ व्हाइट लहंगे में मोनालिसा ने बांधा समां

लॉलीपॉप लागेलू की हीरोइन मोनालिसा ने ऑफ वाइट लहंगे में ढाया कहर, हॉट अदाओ से जीता फैंस का दिल

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ए लिस्ट एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है जिसमें शाहरुख खान की फिल्म माई हु ना का गाना “तुम्हें जो मैंने देखा” पर अपनी एक वीडियो अपलोड की है जिसमें ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में वह गजब की खूबसूरती ढा रही है। मोनालिसा का यह वीडियो उनके फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं और उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब मोनालिसा की कोई वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रही हो आए दिन उनके फैंस उनकी तस्वीरो पर काम कर प्यार बरसाते है और उनकी नई नई तस्वीरों के आने का इंतजार करते रहते हैं।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *