Breaking News
रणबीर कपूर ने खोलें मैरिड लाइफ के सीक्रेट शादी के बाद बताया अपने जिंदगी में बदलावों के बारे में

रणबीर कपूर ने खोलें मैरिड लाइफ के सीक्रेट शादी के बाद बताया अपने जिंदगी में बदलावों के बारे में

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले साल दिसंबर में कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी के बाद से ही अब तक बॉलीवुड की दर्जनों बड़े सितारों ने शादी कर ली है। हाल ही में अप्रैल के महीने में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बने थे। इन दोनों सितारों की शादी बहुत ही भव्य तरीके से की गई थी। आलिया और रणबीर के शादी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे पहुंचे थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को 3 महीने हो चुके हैं और आए दिन इनके बारे में नई नई खबरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने अपनी शादी के बाद हुए बदलावों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शादी के बाद आलिया भट्ट के उनके जीवन में आने के बाद उनके अंदर क्या क्या बदलाव आए हैं। रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को तकरीबन दो सालो तक डेट करने के बाद अपनी पत्नी बनाया है। आइए बताते है रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी की बात पर क्या बताया है।

रणबीर कपूर ने खोले शादी के बाद के सिक्रेट

रणबीर कपूर ने खोलें मैरिड लाइफ के सीक्रेट शादी के बाद बताया अपने जिंदगी में बदलावों के बारे में

बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। इन दोनों सितारों की जोड़ी को बॉलीवुड की इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत जोड़ी करार दिया जाता है। हाल ही में रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ दक्षिण भारत के अभिनेत्री रश्मिका मंडाना हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म के शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर अपनी जिंदगी के बारे में जानकारी देते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी शादी के बाद अपनी जिंदगी में हुए बदलाव के बारे में चर्चा की। रणबीर कपूर के इस जवाब को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए आइए आपको बताते हैं रणबीर कपूर ने शादी के बाद किन बदलावों पर चर्चा की।

शादी के बाद आए बदलावों के बयान को सुन कर रह जाएंगे हैरान, रणबीर कपूर ने बताई यह बड़ी बात

रणबीर कपूर ने खोलें मैरिड लाइफ के सीक्रेट शादी के बाद बताया अपने जिंदगी में बदलावों के बारे में

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर जिन्होंने आलिया भट्ट को करीब 2 सालों तक डेट करने के बाद शादी की थी उन्होंने शादी के बाद आए बदलावों पर चर्चा की। रणबीर कपूर आलिया भट्ट से शादी करने के पहले कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसे बड़ी अभिनेत्रियों को डेट किया था, हालांकि शादी के बाद उन्होंने ऐसी हरकतें करना छोड़ दिया है। हाल ही में जब उनसे पूछा गया की आलिया भट्ट से शादी के बाद उनके क्या बदलाव आया तब उन्होंने आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए बताया कि अब मैं घर समय पर जाता हूं और सभी चीजों का एक रूटीन फिक्स रखता हूं साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद अपने जिम्मेदारियों का एहसास हो जाता है। यह देखकर अच्छा लगा कि रणबीर कपूर शादी के 3 महीनों मे ही बेहद परिपक्वता से बात करते हुए नजर आ रहे है वही शादी के पहले आए दिन उनका चक्कर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ चलता रहता था।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *