Breaking News
सोनाक्षी खुलेआम करने जा रही है प्यार का इजहार, आने वाली है सलीम खान के बेटे के साथ पर्दे पर नजर

सोनाक्षी खुलेआम करने जा रही है प्यार का इजहार, आने वाली है सलीम खान के बेटे के साथ पर्दे पर नजर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को आज हर कोई जानता है। अभी हाल ही में पिछले कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक खबर सामने आई थी। जिसमें बताया गया था कि सोनाक्षी सिन्हा ने सगाई कर ली है, और वह जल्दी ही शादी करने वाली है। लेकिन बाद में खुद सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी सगाई को लेकर खुलासा किया था कि उन्होंने अभी तक सगाई नहीं की है। लेकिन कुछ दिन पहले वह अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ फ्लाइट में नजर आई थी, फ्लाइट में यह दोनों बर्गर और फास्ट फूड इंजॉय करते हुए नजर आ रहे थे। जिसका वीडियो और तसवीरें जहीर इकबाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। हालांकि यह बात किसी से भी छुपी हुई नहीं है कि काफी लंबे वक्त से सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल को डेट कर रही है। लेकिन दोनों ने अभी शादी और इंगेजमेंट को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है। लेकिन अभी कुछ खबरें सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा जल्दी ही पब्लिकली अपने और जहीर इकबाल के रिश्ते के बारे में अनाउंसमेंट करने वाली है। आइये इस आर्टिकल में सोनाक्षी सिन्हा के बारे में आयी इस वायरल खबर के बारे में आपको बताते हैं।

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे को डेट कर रहे

सोनाक्षी खुलेआम करने जा रही है प्यार का इजहार, आने वाली है सलीम खान के बेटे के साथ पर्दे पर नजर

काफी लंबे अरसे से यह अफवाह उड़ रही है कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक खबर सामने आई है, जिसमें यह बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा एक म्यूजिक वीडियो के जरिए अपने फैंस के साथ एक बहुत बड़ी खुशखबरी शेयर कर सकती है। जिसमें वह अपने प्यार को इस गाने के जरिए दुनिया के सामने ला सकती है। दोनों ने हाल ही में एक गाने की शूटिंग साथ में की है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का यह गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह गाना एक ब्लॉकबस्टर गाना होगा जिसमें जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी साथ नजर आएगी। इससे पहले भी बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा ने अपने खुद के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने अलग-अलग फोटो शेयर की थी, जिनमें उन्होंने हाथ की अंगुली में अंगूठी दिखाते हुए अपना फोटो शूट करवाया था। जिसकी वजह से यह लग रहा था कि बॉलीवुड में इंडस्ट्री की दबंग गर्ल यानी की सोनाक्षी सिन्हा ने सगाई कर ली है।

जहीर इकबाल ने भी सोशल मीडिया के जरिए सोनाक्षी सिन्हा को

सोनाक्षी खुलेआम करने जा रही है प्यार का इजहार, आने वाली है सलीम खान के बेटे के साथ पर्दे पर नजर

सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन के खास अवसर पर जहीर इकबाल ने भी सोशल मीडिया के जरिए सोनाक्षी सिन्हा को जन्मदिन की बधाई दी थी। जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के बारे में पोस्ट लिखते हुए शेयर किया था कि जन्मदिन मुबारक हो सोनाक्षी मुझे ना मारने के लिए धन्यवाद आई लव यू। सोनाक्षी सिन्हा के बारे में यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था। इस पोस्ट में सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपना जवाब दिया था। जिसमें उन्होंने जवाब देते हुए लिखा था धन्यवाद लव यू। आगे सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा था अभी तक तो नहीं मारा लेकिन अब मार सकती हु। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की यह मीठी नोकझोंक सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी और फैंस ने भी इस पर जबरदस्त तरीके से प्यार लुटाया था।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *