Breaking News

ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी सोनम कपूर, तस्वीरो में दिखा खास अंदाज

बॉलीवुड की अभिनेत्रियां आए दिन अपने लेटेस्ट तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती है। इस सूची में सोनम कपूर का नाम शामिल हो चुका है। सोनम कपूर ने 2018 में आनंद अहूजा के साथ शादी की थी। शादी के पहले सोनम कपूर फिल्मों में खूब सक्रिय थी लेकिन शादी के बाद ही सोनम कपूर ने फिल्मों में काम करना बेहद कम कर दिया है, और इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हो गई है। सोनम कपूर आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। इन तस्वीरों में वह अपने पति के साथ भी नजर आती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही सोनम कपूर ने लंदन में अपने पति के घर से अपने बेडरूम की कुछ तस्वीरें साझा की थी जिसकी वजह से वह आलोचको के निशाने पर आ गई थी। हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी बेबी बंप के साथ कुछ शानदार तस्वीरें साझा की है जो बेहद खूबसूरत है।

ऑफ व्हाइट ड्रेस में सोनम कपूर ने करवाया खूबसूरत फोटो शूट

ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी सोनम कपूर, तस्वीरो में दिखा खास अंदाज

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रहती है। सोनम कपूर को बॉलीवुड में सबसे शानदार फैशन सेंस के लिए पहचाना जाता है। सोनम कपूर ने न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है और इस वजह से उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके है। कुछ दिनों पहले ही सोनम कपूर ने जब अपने प्रेगनेंसी की खबरों को साझा किया था तब उनके पिता अनिल कपूर बेहद खुश हो गए थे। प्रेगनेंसी की खबरों के बाद से ही सोनम कपूर आए दिन अपने बेबी बंप की तस्वीरें साझा करती रहती है। कुछ दिनों पहले ही वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ उनके घर रहने लंदन पहुंची है और वहा से वह आए दिन अपनी तस्वीर साझा कर रही है। बीते दिनों सोनम कपूर ने अपना एक और लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है जिसमे वह ऑफ व्हाइट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।

सोनम कपूर के इन तस्वीरों से नहीं है रही नजर, तस्वीर देख कर हो जायेंगे फिदा

ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी सोनम कपूर, तस्वीरो में दिखा खास अंदाज

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर बेहद ग्लैमरस मानी जाती है। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी जो तस्वीरें साझा की है उनको देखकर हर किसी को उनसे प्यार हो रहा है इन तस्वीरों में सोनम कपूर ने ऑफ व्हाइट गाउन पहन रखा है और उसमें उनका बेबी बंप साफ झलक रहा है। सोनम कपूर के इन तस्वीरों को देखकर उनके पिता अनिल कपूर भी खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए। सोनम कपूर की यह खूबसूरत तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि सोनम कपूर के प्रेगनेंसी का यह सातवां महीना है और आने वाले 2 महीनों में उनके घर नन्हा मेहमान आ सकता है। सोनम कपूर अपने डिलीवरी के लिए अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रह रही है और यही से वो इंडिया वापस अपने प्रेगनेंसी के बाद आएंगी।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *