Breaking News

आलिया रणबीर के बीच में हुई अनबन,करण जौहर की पार्टी में मां नीतू के साथ पहुंचे रणबीर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पिछले महीने 14 अप्रैल को हुई थी। शादी के पहले इन दोनों ने एक दूसरे को समझने के लिए 4 सालों तक का समय एक दूसरे के साथ बिताया था। इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत किया था और वर-वधू के रूप में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी। इन दोनों को शादी के बाद भी कई बार डिनर डेट पर देखा गया है। आलिया भट्ट दुल्हन के अवतार में रणबीर कपूर के साथ बेहद जच रही थी लेकिन ऐसा लगता है जैसे शादी के दूसरे महीने में रनवीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ कुछ सही नहीं चल रहा ऐसा हम नहीं बल्कि रणवीर कपूर का रवैया बता रहा है। हाल ही में करण जौहर के जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी लेकिन इस दौरान आलिया भट्ट कहीं नजर नहीं आई यही नहीं इस पार्टी में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे थे जबकि आलिया भट्ट उनके साथ नही थी, इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा।

आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर का बदल रहा है व्यवहार

आलिया रणबीर के बीच में हुई अनबन,करण जौहर की पार्टी में मां नीतू के साथ पहुंचे रणबीर

बॉलीवुड में कई ऐसे कपल रहे हैं जिन्होंने एक दूसरे के प्यार को अरेंज मैरिज में तब्दील किया है लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया है। ऐसा लग रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ भी ऐसा ही होने वाला है। पिछले कुछ दिनों से बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा और इस लड़ाई की जड़ कहीं ना कहीं रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही नीतू कपूर आलिया भट्ट के बीच में सब कुछ सही नहीं चल रहा जिस वजह से रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट के ऊपर गुस्सा कर रहे हैं। आइए बताते हैं आपको वह कारण जिस वजह से आलिया भट्ट को रणबीर कपूर अपने साथ करण जौहर की पार्टी में नहीं ले गए।

करण जौहर की पार्टी में इस वजह से नहीं आई आलिया

आलिया रणबीर के बीच में हुई अनबन,करण जौहर की पार्टी में मां नीतू के साथ पहुंचे रणबीर

करण जौहर के सबसे करीबी अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट उनके जन्मदिन के मौके पर नहीं आई थी। रणबीर कपूर इस दौरान अपनी मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे थे और जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा, लेकिन दरअसल ऐसा नहीं है कपूर खानदान के घर में एक रिवाज है कि नई बहू शादी के 6 महीने तक किसी दूसरे के घर फंक्शन में नहीं जाएगी और इसी वजह से आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ करन जौहर की पार्टी में नजर नहीं आए और रणबीर आलिया भट्ट को ना ले जाकर नीतू कपूर के साथ करन जौहर की पार्टी में गए। बहरहाल बात चाहे जो भी हो लेकिन जब से आलिया भट्ट कपूर खानदान के घर की बहू बनी है उनके घर में कहीं ना कहीं कुछ अंदरूनी विवाद चल रहा है।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *