Breaking News
रणबीर कपूर और उनकी बहनों में संपति को लेकर होने वाला है विवाद, आलिया ने करिश्मा और करीना को कही यह बड़ी बात

रणबीर कपूर और उनकी बहनों में संपति को लेकर होने वाला है विवाद, आलिया ने करिश्मा और करीना को कही यह बड़ी बात

बॉलीवुड में कई बार यह देखा गया है कि भाइयों और बहनों में तकरार होती रही है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि कपूर खानदान के घर में भी कुछ ऐसे ही लड़ाई इन दिनों चल रही है। 14 अप्रैल 2022 को जब से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई है तब से उनके घर में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। बताया जा रहा है कि आलिया कपूर जहां करिश्मा कपूर और करीना कपूर को पसंद नहीं करती वहीं रणबीर कपूर की मां भी आलिया भट्ट को बहू के रूप में पसंद नहीं करती हैं। बताया जा रहा है कि बहुत ही जल्द संपत्ति के बंटवारे को लेकर रणबीर कपूर और उनकी बहन करिश्मा कपूर और करीना कपूर के बीच में विवाद हो सकता है। कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट अपनी मां से मिलने पहुंचे थे तब उन्होंने बातों ही बातों में कहा था कि वह रणबीर कपूर के घर में कुछ लोगों को पसंद नहीं करती।

रणधीर कपूर के संपत्ति का जल्द हो सकता है बंटवारा

रणबीर कपूर और उनकी बहनों में संपति को लेकर होने वाला है विवाद, आलिया ने करिश्मा और करीना को कही यह बड़ी बात

बॉलीवुड में आए दिन सितारों के बीच में तकरार होती रहती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर कपूर और उनकी बहनों के बीच में भी बहुत जल्द विवाद हो सकता है। यह विवाद किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर हो सकता है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर कपूर खानदान के आखिरी वारिस है। लेकिन करीना ने कई बार अपने इंटरव्यू में यह कहा है कि अपने दादा के संपत्ति बंटवारे में उनका भी हक होगा। यही नहीं करिश्मा कपूर भी अपने पति संजय कपूर से तलाक के बाद अकेले रह रही है तो अपने प्रॉपर्टी में से हक वह भी मांगेगी और यही बात शायद रणवीर की नई नवेली पत्नी आलिया भट्ट को पसंद नहीं आ रही है। और इसी वजह से कपूर खानदान के अंदर विवाद चल रहा है।

लंदन में छुट्टियां मना रही है आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और उनकी बहनों में संपति को लेकर होने वाला है विवाद, आलिया ने करिश्मा और करीना को कही यह बड़ी बात

कपूर खानदान की नई नवेली दुल्हन आलिया भट्ट इन दिनों भारत में नहीं है। दरअसल कुछ दिनों से वह अपनी मां सोनी राजदान से मिलने लंदन जा पहुंची है और वहीं पर अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में ब्रह्मास्त्र का टीजर रिलीज के दौरान आलिया भट्ट मुंबई में नजर आई थी लेकिन उसके बाद से वह अपनी मां सोनी राजदान के पास पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें उनके घर में करिश्मा कपूर और करीना कपूर से चिढ़ हो रही है जिसकी चर्चा उन्होंने रणबीर कपूर से भी की है अब देखना यह है कि रणवीर कपूर का आलिया भट्ट के इस रिएक्शन पर क्या जवाब होता है। बहरहाल नई बहू के आते ही कपूर खानदान में इस तरह का विवाद होना लाजमी है क्योंकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के पहले ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि रणबीर कपूर के घर में कुछ लोग आलिया भट्ट को पसंद नहीं करते।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *