Breaking News
जुग जुग जियो की सफलता के बाद जमकर नाचे अनिल कपूर के साथ बाकी स्टार, फैंस ने अनिल कपूर को कही यह बड़ी बात

जुग जुग जियो की सफलता के बाद जमकर नाचे अनिल कपूर के साथ बाकी स्टार, फैंस ने अनिल कपूर को कही यह बड़ी बात

24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म जुग जुग जियो को रिलीज हुए 1 सप्ताह भी नहीं हुए हैं और इस फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी पहली बार नजर आ रही थी और इन दोनों की ही जोड़ी को दर्शकों ने पर्दे पर खूब पसंद किया। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर भी नजर आई थी और यह दोनों कलाकार आपस में पति-पत्नी के किरदार को निभाते नजर आए थे। आपको बता दें कि रिलीज होने के 5 दिनों में इस फिल्म ने बहुत बढ़िया कारोबार किया है और अभी भी सिनेमाघरों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में इस फिल्म की सफलता के बाद फिल्म के सभी कलाकार जश्न मनाते दिखे गए जहां अनिल कपूर ने अपने एनर्जी से लोगों को हैरान कर दिया।

साठ साल की उम्र में भी एनर्जी के मामले में अनिल कपूर ने दिया बाकी सितारों को मात

जुग जुग जियो की सफलता के बाद जमकर नाचे अनिल कपूर के साथ बाकी स्टार, फैंस ने अनिल कपूर को कही यह बड़ी बात

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर को सदाबहार अभिनेता इसलिए कहा जाता है क्योंकि 60 वर्ष के होने के बाद भी पर्दे पर वह बेहद एनर्जेटिक और जवान नजर आते हैं। उनकी एनर्जी का लेवल बॉलीवुड के किसी 26 साल के हीरो जैसे नजर आता है और यह बात कई फिल्म निर्देशक कह चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जुग जुग जियो में भी अनिल कपूर ने अपने शानदार एनर्जेटिक अंदाज में लोगों का दिल जीत लिया जुग जुग जियो की सफलता के बाद इस फिल्म के सभी स्टार कास्ट एक टीवी शो पर पहुंचे थे जहां उन्होंने जमकर डांस किया। अनिल कपूर के साथ कियारा आडवाणी और वरुण धवन ने भी अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया लेकिन फैंस ने अनिल कपूर को इस मामले में सबसे आगे घोषित किया। लोगों ने कहा कि अनिल कपूर की एनर्जी की बराबरी बॉलीवुड का कोई भी सितारा नहीं कर सकता।

फिल्म की सफलता के बाद बेटी के घर रवाना होंगे अनिल कपूर

जुग जुग जियो की सफलता के बाद जमकर नाचे अनिल कपूर के साथ बाकी स्टार, फैंस ने अनिल कपूर को कही यह बड़ी बात

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर के लिए यह पल बेहद खुशी भरा है क्योंकि हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म जुग जुग जियो सिनेमाघरों में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अनिल कपूर के एक्टिंग की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। पर्दे पर अनिल कपूर की जोड़ी नीतू कपूर के साथ खूब पसंद की जा रही है और लोग उन्हें इस फिल्म की सफलता के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं। दूसरी तरफ अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी 7 माह की गर्भवती है और बहुत ही जल्द अनिल कपूर नाना बनने वाले हैं और इसकी खुशी उन्होंने कुछ महीने पहले भी जाहिर की थी। बताया जा रहा है कि अनिल कपूर बहुत ही जल्द अपने काम से छुट्टियां लेकर लंदन रवाना होंगे जहां उनकी बेटी सोनम कपूर उनका इंतजार कर रही है।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *