Breaking News
घरवालों के सामने अर्जुन कपूर ने बिना परवाह किये - लगायें मलाईका अरोड़ा के संग ठुमके

घरवालों के सामने अर्जुन कपूर ने बिना परवाह किये – लगायें मलाईका अरोड़ा के संग ठुमके

मशहूर फैशन डिजाइनर अर्पित मेहता और कुणाल रावल की जल्दी ही शादी होने वाली है। यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में शादी के बंधन में बंधने से पहले अभी हाल ही में इस कपल ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी प्री वेडिंग पार्टी का आयोजन किया है। इस शानदार पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के और बी टाऊन के तमाम बड़े-बड़े सेलिब्रिटी और हस्तियां पहुंची है। हालांकि इस पार्टी में जहां हर कोई एक से बढ़कर एक लुक में शिरकत करते हुए नजर आया है। लेकिन हर किसी की निगाहें इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पर ही टिक गई। क्योंकि इस पार्टी में इन दोनों ने चार चांद लगा दिए हैं। मलाइका अरोड़ा अरबाज खान को तलाक देने के बाद से ही अर्जुन कपूर को डेट कर रही है और यह दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। इस पार्टी में भी दोनों ने साथ में शिरकत की है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों सॉन्ग छैया छैया पर जबरदस्त डांस कर रहे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पार्टी के अंदर का है, जिसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के कुछ घंटों बाद ही वायरल हो चुका है। जिसकी सबसे बड़ी वजह यही है, कि इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही सुपर हिट सॉन्ग छैया छैया पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस के बीच में अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा एक दूसरे के साथ कोजी भी दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि इस पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ही नहीं बल्कि कपूर परिवार के कई सारे लोग पहुंचे थे। जिनमें से अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर, शनाया कपूर, जहान्वी कपूर आदि के अलावा अर्जुन कपूर के चाचा चाची संजय कपूर, महीप कपूर और अनिल कपूर भी थे। लेकिन इन सबके बीच में किसी की परवाह ना करते हुए अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ ठुमके लगाए।

मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही

घरवालों के सामने अर्जुन कपूर ने बिना परवाह किये - लगायें मलाईका अरोड़ा के संग ठुमके

इस पार्टी के दौरान के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में देखा जा सकता है, कि मलाइका अरोड़ा ने इस पार्टी में जाने के लिए एक वाइट कलर का लहंगा चोली पहनकर इस पार्टी में पहुंची थी, तो वही अर्जुन कपूर ने इस पार्टी में शिरकत करने के लिए नीले रंग का वर्क वाला कुर्ता पजामा पहना था। जहां इस शाही पार्टी का आयोजन हुआ वहां पर हर किसी की निगाहें मलाइका अरोड़ा पर ही टिक गयी, क्योंकि मलाइका अरोड़ा का लुक देखने लायक था। हालांकि मलाइका अरोड़ा के चर्चे कम नहीं है, मलाइका अरोड़ा उनमें लगभग हमेशा चर्चा में रहती है। मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इन तस्वीरों में भी देखा जा सकता है। कि मलाइका अरोड़ा शादी में पहुंची थी और वह किस तरीके से तैयार होकर इस शादी के दौरान पहुंची थी।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *