Breaking News
रैंप वॉक पर अर्जुन को देख खुशी से झूम उठी मलाइका, फ्लाइंग किस देके किया प्यार का इजहार

रैंप वॉक पर अर्जुन को देख खुशी से झूम उठी मलाइका, फ्लाइंग किस देके किया प्यार का इजहार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से तलाक के बाद में अपनी निजी जिंदगी में काफी ज्यादा खुश है। वह फिलहाल अपना वक्त अर्जुन कपूर के साथ बिता रही है, यह दोनों एक दूसरे को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अक्सर एक दूसरे के साथ डेट पर भी जाना पसंद करते हैं। इसके अलावा यह दोनों कहीं वेकेशन भी एक दूसरे के साथ बिता चुके हैं, दोनों एक दूसरे को काफी ज्यादा पसंद करते हैं और इन दोनों की जोड़ी इन दोनों के फैंस भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अक्सर यह दोनों अपने फैंस के लिए कपल गोल सेट करते हैं और यह दोनों अक्सर एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए भी देखे जा सकते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर एक फैशन शो में रैंप वॉक करते हुए नजर आए तो इस दौरान वहां पर मलाइका अरोड़ा भी ऑडियंस के बीच में बैठी थी और वह अर्जुन कपूर को चेयर्स करती नजर आई।

अर्जुन कपूर अपने बेहद ज्यादा स्टाइलिश अंदाज में रैंप वॉक करते

रैंप वॉक पर अर्जुन को देख खुशी से झूम उठी मलाइका, फ्लाइंग किस देके किया प्यार का इजहार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर इस फैशन शो के दौरान स्टॉपर बने थे। आपको बता दें कि यह इवेंट शनिवार को मशहूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल का था। इस फैशन शो में कई बड़ी-बड़ी हस्तियां और सेलिब्रिटी पहुंचे थे, इसके अलावा जब अर्जुन कपूर अपने बेहद ज्यादा स्टाइलिश अंदाज में रैंप वॉक करते नजर आए तो ऑडियंस के बीच में बैठी मलाइका अरोड़ा भी उनका हौसला बढ़ा कर उनको चीयर कर रही थी। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा हूटिंग करती हुई भी नोट की गई है। इसके बदले में जब अर्जुन कपूर नोटिस किया तो उन्होंने भी मलाइका अरोड़ा की तरफ एक फ्लाइंग किस दी है। इस शो के स्टॉपर बने अर्जुन कपूर जब रैंप पर उतरे तो हर किसी की निगाहें अर्जुन कपूर पर ही रुक गई थी। क्योंकि अर्जुन कपूर अपनी स्वेग वाली स्टाइल में वॉक करते नजर आए हैं। इस रैंप वॉक के दौरान अर्जुन कपूर ने अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

मलाइका अरोड़ा काफी ज्यादा कमाल की और खूबसूरत लग रही

रैंप वॉक पर अर्जुन को देख खुशी से झूम उठी मलाइका, फ्लाइंग किस देके किया प्यार का इजहार

अर्जुन कपूर का रैंप शो काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी फैंस के बीच में बैठकर तालियां बजाती हुई नजर आई है। हालांकि मलाइका अरोड़ा को यह सब पहले से पता था इसलिए वह बॉयफ्रेंड को सपोर्ट करने के लिए काफी स्टाइलिश अंदाज में इसी फैशन शो के दौरान पहुंची थी। फैशन शो के दौरान देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा एक गोल्डन कलर की स्कर्ट पहने नजर आ रही है, साथ ही वह किसी मैचिंग कलर का ब्लेजर भी पहनी है। जिसके बटन खोल रखे हैं। साथ ही देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा ने अपने पैरों में हाई हील्स पहने हैं, ग्लोइंग मेकअप के साथ में मलाइका अरोड़ा काफी ज्यादा कमाल की और खूबसूरत लग रही थी। हालांकि अर्जुन कपूर के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा ने भी यहां पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस फैशन शो की कई तस्वीरें मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ही स्टोरी में शेयर की है।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *