Breaking News
बेटे की तस्वीरो के साथ मजाक करना भारती को पड़ा भारी, तस्वीरो में हुक्का देख भड़के फैंस

बेटे की तस्वीरो के साथ मजाक करना भारती को पड़ा भारी, तस्वीरो में हुक्का देख भड़के फैंस

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आपको बता दें कि अभी हाल ही में हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह दोनों माता पिता बने हैं और फिलहाल वह अपने हाल ही में आई नई संतान के बाद में पेरेंटल खुशी को इंजॉय कर रहे हैं। इस खुशी को इंजॉय करते हुए अक्सर दोनों अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अब तक भारती ने अपने बेटे की तस्वीरें फैंस से छिपाई थी, इसके साथ ही अभी हाल ही में जन्मदिन के अवसर पर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने फैंस से वादा किया था कि वह जल्दी ही अपने बेटे की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे। लेकिन अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर भारती सिंह ने अपने बेटे की जो तस्वीर शेयर की है, उसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। या यह भी कह सकते हैं कि उन्हें यूजर्स के कई ऐसे कमेंट का सामना करना पड़ रहा है जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी।

भारती सिंह ने हाल ही में अपने बेटे की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करी

बेटे की तस्वीरो के साथ मजाक करना भारती को पड़ा भारी, तस्वीरो में हुक्का देख भड़के फैंस

अब तक भारती सिंह ने अपने बेटे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। लेकिन अभी हाल ही में अपने बेटे की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करी है, अभी हाल ही में आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि भारती सिंह के बेटे लक्ष्य एक सफेद कलर के कपड़े में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं साथ ही वह अपने सिर पर सेख स्टाइल की टोपी बांधे हुए भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक छोटे से बेड़ पर भारती के बेटे लक्ष्य का यह फोटोशूट हुआ है, जिसे कई फैंस तो प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ने भारती सिंह को इस को लेकर सवाल भी किए हैं। जिसकी वजह से भारती सिंह और उनके पति लिंबाचिया काफी ज्यादा सुर्खियों में है। इस फोटोशूट के दौरान देखा जा सकता है कि लक्ष्य के पास में एक नकली हुक्का भी रखा हुआ है।

भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य के पास में एक नकली हुक्का रखा

बेटे की तस्वीरो के साथ मजाक करना भारती को पड़ा भारी, तस्वीरो में हुक्का देख भड़के फैंस

इस फोटोशूट के दौरान भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य के पास में एक नकली हुक्का रखा हुआ है, इस हुक्का की वजह से कई यूजर्स सोशल मीडिया पर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ यूज़र्स मजाक करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखा है कि बेटे की तस्वीर तो बेहद ज्यादा खूबसूरत है लेकिन उसके पास में यह हुक्का क्या कर रहा है। साथ ही एक यूजर ने थोड़ा ज्यादा मजाक करते हुए लिखा है कि अभी तो इसकी आंखें सही से नहीं खुलने लगी है और यह भी से हुक्का पीने लग गया। सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही अब तक इस तस्वीर को फैंस का काफी ज्यादा प्यार मिला है। लेकिन इन तस्वीरों पर कई यूजर्स के कमेंट का भारती सिंह का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि हुक्का सेहत के लिए हानिकारक होता है।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *