Breaking News
बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद पति करण सिंह ग्रोवर को होना पड़ा ट्रोल, यह है वजह

बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद पति करण सिंह ग्रोवर को होना पड़ा ट्रोल, यह है वजह

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिपाशा बसु आज 46 साल की उम्र में प्रेग्नेंट है और वह जल्दी ही मां बनने वाली है। पेरेंट्स बनने की खुशी में अभी हाल ही में बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपना एक लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसकी वजह से यह दोनों लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। अभी फिलहाल सोशल मीडिया पर एक फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है इस फोटोशूट में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु ने अपने बेबी बंप को प्लांट करते हुए अपने लेटेस्ट फोटोशूट को कंप्लीट किया है। बिपाशा बसु के पति अपनी पत्नी का बेबी बंप सोशल मीडिया पर इस वजह से काफी ज्यादा सुर्खियां है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से करण को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु इस लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से लगातार सुर्खियों में

बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद पति करण सिंह ग्रोवर को होना पड़ा ट्रोल, यह है वजह

जब से बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की है। तब से ही लगातार बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर दोनों ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फोटोशूट की वजह से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़ी-बड़ी हस्तियां उन्हें बधाइयां दे रही है। तो सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस और उनके चाहने वाले लगातार उनको बधाइयां देने में पीछे नहीं हट रहे है। सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु इस लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से लगातार सुर्खियों है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी तमाम हस्तियों ने अब तक बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर को होने वाले बच्चे के लिए अग्रिम शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं। लेकिन इस फोटोशूट के बाद में अभी हाल ही में करण सिंह ग्रोवर एक सुपर मार्केट के बाहर स्पॉट हुए थे। इस दौरान देखा जा सकता है कि करण के बिहेवियर की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होना पड़ा रहा है।

करण गरीब आदमी को नजर अंदाज करते हुए अपनी गाड़ी से चले जाते हैं

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वायरल भयानी ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर के एक सुपर मार्केट से बाहर निकलते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के लिए कई सारी शॉपिंग की है जिसमें देखा जा सकता है कि उनके हाथों में बहुत सारे बेग भी है। लेकिन जब करण बाहर आते हैं और मीडिया के लोगों से बातचीत करते हैं तो इसी दौरान एक गरीब व्यक्ति उन से मदद मांगने के लिए आता है। तो वह उस व्यक्ति को इग्नोर करते हुए अलग अलग अंदाज में पोज देते हैं। लेकिन उसकी तरफ ध्यान भी नहीं देते हैं। तो दूसरी तरफ देखा जा सकता है कि जब करण पोज देकर और मीडिया के लोगों से बात कर कर अपनी गाड़ी की तरफ जाते हैं। तभी वह गरीब आदमी के पीछे पीछे जाता है लेकिन करण इसको नजरअंदाज करते हुए अपनी गाड़ी से चले जाते हैं। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लगातार करण सिंह ग्रोवर को ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *