Breaking News
अपने क्लीन शेव लुक से रितिक ने फैंस को दिया झटका, यह है बड़ी वजह रितिक रोशन के क्लीन शेव लुक की

अपने क्लीन शेव लुक से रितिक ने फैंस को दिया झटका, यह है बड़ी वजह रितिक रोशन के क्लीन शेव लुक की

बॉलीवुड में रितिक रोशन से हैंडसम कोई भी हीरो नहीं है यह बात हम नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग मानते हैं। वर्ल्ड के टॉप टेन हैंडसम मैन में शुमार रितिक रोशन के लुक की चर्चा आए दिन होती रहती है। रितिक रोशन आखरी बार फिल्म वार में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आए थे। उसके बाद से रितिक रोशन फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आ रहे हैं। हाल ही में रितिक रोशन ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह पूरी क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं इस लुक को देखकर लोग यह कयास लगा रहे हैं कि यह रितिक रोशन के आगामी फिल्म का लुक है। कुछ लोग रितिक रोशन को देखकर खुश हो रहे हैं तो कुछ यह बता रहे हैं कि आपके ऊपर बियर्ड ज्यादा सूट करती है। रितिक रोशन की तस्वीरों को देखकर कुछ फैंस को कोई मिल गया के रोहित की याद आ रही है। आइए आपको बताते हैं रितिक रोशन ने क्लीन फेस लुक को क्यों अपनाया है।

रितिक रोशन के क्लीन शेव लुक को देख लोगों ने जताई हैरानगी

अपने क्लीन शेव लुक से रितिक ने फैंस को दिया झटका, यह है बड़ी वजह रितिक रोशन के क्लीन शेव लुक की

वर्ल्ड के मोस्ट हैंडसम मैन में शुमार ऋतिक रोशन कि आए दिन तस्वीरें वायरल होती रहती है। रितिक रोशन पिछले 2 सालों से फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। रितिक रोशन की बॉलीवुड में एक अलग ही फैन फॉलोइंग है और लोग उनकी सुपर हीरो वाली फिल्म कृष 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उसके पहले रितिक रोशन की कुछ और बड़ी फिल्में इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि रितिक रोशन की आगामी बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान के साथ है जो दक्षिण भारत की एक रीमेक है। इस फिल्म का टाइटल विक्रम वेधा है। रितिक रोशन जहा विक्रम का किरदार निभाएंगे वही वेधा के किरदार में सैफ अली खान नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब ऋतिक रोशन और सैफ अली खान एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। हाल ही में रितिक रोशन ने अपनी एक क्लीन शेव तस्वीर साझा की है जिसको देखकर लोग तरह-तरह के अंदाजा लगा रहे हैं आइए हम आपको बताते हैं रितिक रोशन के क्लीन शेव के पीछे का राज।

यह है बड़ी वजह रितिक रोशन के क्लीन शेव लुक की

अपने क्लीन शेव लुक से रितिक ने फैंस को दिया झटका, यह है बड़ी वजह रितिक रोशन के क्लीन शेव लुक की

पिछले दिनों रितिक रोशन ने अपनी एक क्लीन शेव लुक की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को देखकर कुछ लोगों को उनकी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है की याद आ गई और कमेंट बॉक्स में लोगों ने उनके फिल्म की चर्चा की। लेकिन हम आपको बता दें कि रितिक रोशन के इस क्लीन शेव लुक के पीछे की वजह है उनकी आगामी फिल्म विक्रम और वेधा है जिसमें वह सैफ अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रितिक रोशन गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं और इसी लुक को छुपाने के लिए उन्होंने क्लीन शेव लुक को अपनाया है। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है क्योंकि इस फिल्म का पोस्टर काफी लंबे वक्त से इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *