Breaking News
बड़ी बहन जहान्वी कपूर के पुराने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही छोटी बहन खुशी कपूर

बड़ी बहन जहान्वी कपूर के पुराने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही छोटी बहन खुशी कपूर

मशहूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से तो आज हर कोई वाकिब है। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आज भले ही श्रीदेवी हमारे बीच में मौजूद नहीं है। लेकिन इस दिवंगत एक्ट्रेस की निशानियां आज काफी ज्यादा चर्चा में रहती है। आपको बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की दो बेटियां हैं, जिनमें से बड़ी बेटी का नाम जहान्वी कपूर है और छोटी बेटी का नाम खुशी कपूर है। दोनों ही बेटियां अब बड़ी हो चुकी है और बड़ी बेटी जहान्वी कपूर अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर अपना एक बहुत बड़ा नाम कमा चुकी है। आज हर कोई जहान्वी कपूर से वाकिफ है, जहान्वी कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है, तो दूसरी तरफ जहान्वी ही नहीं उनकी बहन खुशी कपूर भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर अपनी नई नई तस्वीरें शेयर करती रहती है। अभी हाल ही में खुशी कपूर के रिलेशन के बारे में कुछ खबरें सामने आई है।

खुशी कपूर अपनी बहन जहान्वी के एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत राजन को डेट कर रही

बड़ी बहन जहान्वी कपूर के पुराने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही छोटी बहन खुशी कपूर

आपको बता दें कि खुशी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहती है। इसकी सबसे बड़ी वजह यही है, कि वह जल्दी अपनी बड़ी बहन जहान्वी कपूर की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करेगी। लेकिन अभी खबरें यह भी सामने आई है, कि खुशी कपूर अपनी ही बड़ी बहन जहान्वी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ डेट कर रही है। डेट की खबरों के बीच में खुशी कपूर और जहान्वी कपूर दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में है। क्योंकि इस बात का खुलासा इससे हुआ है, कि अभी हाल ही में जहान्वी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत राजन और खुशी कपूर की कुछ चिट चैट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस चिट चैट में देखा जा सकता है, कि यह दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खास तरीके से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

खुशी कपूर और अक्षत राजन

बड़ी बहन जहान्वी कपूर के पुराने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही छोटी बहन खुशी कपूर

आपको बता दें कि अक्षत राजन ने जहान्वी कपूर के साथ फिल्म काम किया था। जहान्वी कपूर और अक्षत राजन ने फिल्म इंग्लिश विग्नलिश में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में काम करने के बाद से यह खबर थी, कि जहान्वी कपूर अक्षत राजन को डेट कर रही है। लेकिन इन सब खबरों पर जहान्वी कपूर ने पूर्णविराम लगाते हुए यह बोल दिया था, कि वह उनके बचपन के दोस्त हैं। लेकिन अभी हाल ही में फिर खुशी कपूर और अक्षत राजन की कुछ चिट चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें यह दोनों हार्ट इमोजी के साथ लव यू बोलते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस चिट चैट के वायरल होने पर हर कोई यह कयास लगा रहा है, कि खुशी कपूर कम उम्र में ही अक्षत राजन को डेट कर रही है। और वह उनकी बड़ी बहन के एक्स बॉयफ्रेंड भी है, जिसकी वजह से दोनों काफी ज्यादा चर्चा में है।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *