Breaking News
पेरिस में मलाइका बनी अर्जुन कपूर की फोटोग्राफर, एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

पेरिस में मलाइका बनी अर्जुन कपूर की फोटोग्राफर, एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल में शुमार मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर इन दिनों पेरिस में अपनी छुट्टियों का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। अर्जुन कपूर के 37 वें जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ पेरिस जाने का प्लान बनाया था और इसीलिए उन्होंने पेरिस जाने का फैसला किया। पेरिस पहुंचकर इन दोनों ने अपने ही अंदाज में जन्मदिन को सेलिब्रेट किया और अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरों को भी साझा किया। इन दोनों के ऊपर से एक दूसरे के लिए प्यार की खुमारी उतरने का नाम ही नहीं ले रही। हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपनी जो तस्वीरें साझा की है वह पेरिस के एफिल टावर के ठीक सामने की है जिसमें इन दोनों ने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरों को साझा किया है उनके फैंस इन तस्वीर को देखकर दीवाने हुए जा रहे हैं।

मलाइका बनी अर्जुन कपूर की फोटोग्राफर, क्लिक की खूबसूरत तस्वीरें

पेरिस में मलाइका बनी अर्जुन कपूर की फोटोग्राफर, एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों हर जगह अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम ही छाया हुआ है। यह दोनों कपल पेरिस से अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा कर रहे हैं जिस किसी ने भी इन तस्वीरों को देखा वह उनका दीवाना हुआ जा रहा है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें उनके बैकग्राउंड में पेरिस का एफिल टावर नजर आ रहा है जो बेहद खूबसूरत लग रहा है और इस तस्वीर में अर्जुन कपूर भी बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर की यह खूबसूरत तस्वीर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने निकाली है और इस खूबसूरत तस्वीर के लिए उन्होंने मलाइका अरोड़ा से पूछा भी कि आपने इतनी खूबसूरत तस्वीर निकालना कहां से सीखा। इन तस्वीरों के अलावा दोनों ही कपल की एक साथ तस्वीर भी बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

नहीं उतर रहा है एक दूसरे के प्यार का बुखार

पेरिस में मलाइका बनी अर्जुन कपूर की फोटोग्राफर, एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा ने 2017 में जब अरबाज खान को तलाक दिया था उसके बाद से ही वह अर्जुन कपूर के साथ है रिश्ते में है। एक दूसरे से उम्र में 12 साल का अंतर होने के बाद भी इन दोनों के प्यार में कभी कोई गिरावट नहीं देखी गई है। आए दिन यह दोनों कपल अपने प्यार का खुलेआम इजहार करते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही एक नजारा तब देखने को मिला जब अर्जुन के जन्मदिन पर इन दोनों ने पेरिस से अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की है। तस्वीरों में इन दोनों की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार साफ देखा जा सकता है। यह पहला मौका नहीं है जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने खुलेआम एक दूसरे के साथ प्यार का इजहार किया है। इससे पहले भी यह दोनों कई बार एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार कर चुके हैं।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *