Breaking News
अपने खेतों में कभी किसानी करते थे निरहुआ, अपनी मेहनत के दम पर आज़मगढ़ से आज बने सांसद

अपने खेतों में कभी किसानी करते थे निरहुआ, अपनी मेहनत के दम पर आज़मगढ़ से आज बने सांसद

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जिनके स्ट्रगल के किस्से को सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। ऐसा ही एक किस्सा है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हीरो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का जिनके संघर्ष के किस्से को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 2001 में ही उनके पिता की मौत हो गई थी जब वह महज 13 सालों के थे। शुरू से ही कर्मठ और मेहनती दिनेश लाल यादव ने को बचपन से ही गाने और बजाने का शौक था। यही वजह है कि वह आए दिन छोटे-मोटे कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दिया करते थे। 2006 में उन्होंने अपना खुद का गाना निरहुआ सटल रही गाया था और उसको लेकर वह कई म्यूजिक प्रोड्यूसर के घर पर गए थे लेकिन उन्हें वहां से धक्के मार कर निकाल दिया जाता था। इस गाने के एल्बम को लेकर वह टी सीरीज के दफ्तर भी पहुंचे थे और वहां पर उन्होंने अपने एल्बम को देकर वापस अपने गांव आकर किसानी करने लगे थे। उस समय तक निरहुआ को अंदाजा भी नहीं था कि उनका यह गाना सुपरहिट साबित हो जाएगा।

दूसरे गांव में जा रहे थे प्रस्तुति देने, हजारों की संख्या में जमा हो गई भीड़

अपने खेतों में कभी किसानी करते थे निरहुआ, अपनी मेहनत के दम पर आज़मगढ़ से आज बने सांसद

2009 की सुबह दिनेश लाल यादव के लिए एक नया दौर लेकर आया था। दरअसल अपने खेत में किसानी करने के बाद दिनेश लाल यादव शाम को गांव में एक प्रस्तुति देने जा रहे थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका एक गाना निरहुआ सटल रहे इस कदर हिट हो गया था कि उनकी फैन फॉलोइंग में भारी इजाफा हो गया था। जैसे ही दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ स्टेज पर पहुंचे वहां पर फैंस ने उनके गाए हुए गाने निरहुआ सटल रहे के लाइन को दोहराना शुरू कर दिया। जिसको देखकर निरहुआ खुद दंग रह गए उसी दौरान उन्हें पता चला कि उनका गाया हुआ गाना सुपरहिट हो चुका है। उस गाने के बाद निरहुआ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और भोजपुरी की तमाम बड़ी फिल्मों के साथ उन्होंने कई फिल्में की। दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ से भाजपा के सीट पर चुनाव लड़ रहे थे जहां उन्होंने भारी मतों से विजई पाई।

फिल्मों के बाद किया चुनाव का रुख वहां पर भी लहराया अपना परचम

अपने खेतों में कभी किसानी करते थे निरहुआ, अपनी मेहनत के दम पर आज़मगढ़ से आज बने सांसद

बिहार के एक छोटे से जिले से आने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने हाल ही में आजमगढ़ से चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजय पाई। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ उन अभिनेताओं में शुमार हो चुके हैं जो फिल्मी पर्दे पर सफल होने के बाद चुनावी रुख अख्तियार किया है। बिहार से कई हीरो जैसे मनोज तिवारी और रवि किशन भी चुनावी अभियान में जुड़ चुके हैं। हाल ही में आजमगढ़ में उन्होंने चुनाव लड़ कर समाजवादी पार्टी के मुख्य कार्यकर्ता धर्मेंद्र यादव को उन्हीं के गढ़ में मात दिया। दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए यह बहुत बड़ी बात थी क्योंकि वह बिहार से ताल्लुक रखते थे लेकिन उन्होंने उत्तर प्रदेश में जाकर अपनी जीत का परचम लहराया। हाल ही में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें साझा की है जिसको देखकर लोग उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं वह मां की गोद में लेते हुए अपने गरीबी के दिनों को बयां करते हुए नजर आ रहे हैं।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *