Breaking News
प्रियंका के पीछे गुब्बारा लेकर दौड़े निक तो प्रीति जिंटा ने भी जमकर उड़ाया रंग, विदेश में सितारों ने यूं खेली होली

प्रियंका के पीछे गुब्बारा लेकर दौड़े निक तो प्रीति जिंटा ने भी जमकर उड़ाया रंग, विदेश में सितारों ने यूं खेली होली

जब मौका होली का हो तो कैसे कोई रुकने वाला है, आम आदमी से लेकर सेलेब्स भी होली के नशे में चूर दिखे, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक होली की धूम दिखी, आज एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ होली की तस्वीरें और वीडियो शेयर की ,इन पोस्ट्स में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आए, दरअसल ये होली पार्टी थी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की, जो उन्होनें अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में रखी थी, आइए नजर डालते हैं प्रियंका और निक की इस मजेदार होली की तस्वीरें पर,प्रीति जिंटा ने पति पर जमकर प्यार लुटाया और कैमरे के सामने उनके गाल पर किस भी किया.

प्रियंका की होली पार्टी में प्रीति जिंटा ने की खूब मस्ती

प्रियंका के पीछे गुब्बारा लेकर दौड़े निक तो प्रीति जिंटा ने भी जमकर उड़ाया रंग, विदेश में सितारों ने यूं खेली होली

एक्ट्रेस प्रियंका ने अपने घर पर होली पार्टी रखी। एक फोटो में निक प्रियंका के पीछे रंग लेकर दौड़ते नजर आ रहे है, प्रीति जिंटा के अलावा डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक भी इस पार्टी में नजर आए, प्रीति ने कई तस्वीरें शेयर की और कैप्शन लिखा ‘सभी को होली की शुभकामनाएं, आज का दिन बहुत ही मजेदार रहा, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बहुत ही अच्छे होस्ट थे जिन्होनें इतना प्यार दिया, बहुत-बहुत शुक्रिया दोनों का, आप लोगों के साथ होली मनाना बहुत अच्छा रहा, शुक्र ये था कि बारिश नहीं हो रही थी’, प्रीति जिंटा और जीन गुडएनफ भी पावर कपल के तौर पर जानें जाते हैं. ऐसे में ये दोनों बॉलीवुड एक्ट्रेस हाल ही में विदेश में जमकर होली मनाई है औऱ इसकी तस्वीरें अब जमकर वायरल हो रही हैं. दरअसल प्रियंका ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में होली पार्टी रखी. इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी अपने पति जीन गुडइनफ के साथ पहुंची थी. वहीं सभी ने मिलकर जमकर होली खेली, जिसकी तस्वीरें प्रीति ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं.

प्रियंका के पीछे गुब्बारे लेकर भागे निक जोनस

प्रियंका के पीछे गुब्बारा लेकर दौड़े निक तो प्रीति जिंटा ने भी जमकर उड़ाया रंग, विदेश में सितारों ने यूं खेली होली

प्रियंका ने भी अपनी होली की सेलीब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की, उन्होनें फैंस को सबसे पहले त्योहार की मुबारकबाद दी औप फिर पति निक के साथ वाली मजेदार फोटोज शेयर की।प्रियंका और निक जोनस के साथ होली का जश्न मनाती हुई नजर आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की भी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों ही रंग में पूरी तरह से रंगीन दिख रहे हैं.वहीं निक प्रियंका को रंग लगाने के लिए उनके पीछे भाग रहे है. प्रियंका की होली पार्टी से सामने आई ये तस्वीरें अब काफी चर्चा में बनी हुई हैं. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और प्रियंका को होली की बधाई दे रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, जिन्होंने 2018 में एक राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की थी. उन्होंने साल 2022 में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का पिछले साल जनवरी में सरोगेट के जरिए से स्वागत किया. प्रियंका और निक हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2023 के लिए फ्रांस में थे. प्रियंका अगली बार प्राइम वीडियो सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी.

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *