Breaking News

अपने बेटे रणबीर कपूर की इस भव्य तरीके से शादी करवाना चाहते थे ऋषि कपूर, अधूरी रह गई आखिरी ख्वाहिश

बॉलीवुड के कई ऐसे अभिनेता हैं जिनका आकस्मिक निधन हो गया है। ऋषि कपूर भी उन्हें सितारों में से एक थे सिर्फ 70 वर्ष की उम्र में ही उनका निधन हो गया बताया जाता है कि निधन से पहले उनकी कई ख्वाहिश थी जो वह अपने परिवार के साथ पूरा करना चाहते थे। उनमें से एक ख्वाहिश थी उनके बेटे रणबीर कपूर की धूमधाम से शादी करना। हालांकि ऋषि कपूर के जाने के बाद भी रणबीर कपूर की शादी धूमधाम से हुई लेकिन कहीं ना कहीं उनके परिवार के दिल में और रणबीर कपूर के आंखों में ऋषि कपूर की कमी साफ झलक रही थी। रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर अपने बेटे की शादी को ग्रैंड बनाना चाहते थे। हाल ही में नीतू कपूर ने इसका खुलासा जुग जुग जियो के प्रमोशनल इवेंट पर किया उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर की यह आखिरी ख्वाहिश थी कि वह अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी धूमधाम से करे।

बेटे की शादी में बुलाना चाहते थे 10000 लोगों को ऋषि कपूर

अपने बेटे रणबीर कपूर की इस भव्य तरीके से शादी करवाना चाहते थे ऋषि कपूर, अधूरी रह गई आखिरी ख्वाहिश

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल को बहुत ही धूमधाम तरीके से हुई। इस शादी में बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी ने शिरकत की। खुद बॉलीवुड के किंग खान ने भी आखिरी मौके पर इस शादी में दस्तक दी थी, लेकिन कहीं ना कहीं कपूर फैमिली में ऋषि कपूर की कमी साफ देखी जा रही थी। आखिर हो भी क्यों ना वह रणबीर कपूर के पिता भी तो थे। रणबीर कपूर ने खुद कहा कि उन्हें अपने पिता का शादी में ना होने का अफसोस है लेकिन नियति को कौन टाल सकता है। बहरहाल नीतू कपूर ने हाल ही में ऋषि कपूर के बारे में खुलासा किया कि वह रणबीर कपूर की शादी को बेहद भव्य बनाना चाहते थे उन्होंने बताया कि वह चाहते थे कि रणबीर कपूर की शादी में कम से कम 10000 लोग शरीक हो।

महज 70 वर्ष की उम्र में ऋषि कपूर का हो गया था निधन

अपने बेटे रणबीर कपूर की इस भव्य तरीके से शादी करवाना चाहते थे ऋषि कपूर, अधूरी रह गई आखिरी ख्वाहिश

बॉलीवुड के सदाबहार कलाकारों में शुमार ऋषि कपूर का 70 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया था। बताया जाता है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया था। ऋषि कपूर 2019 से ही यह चाहते थे कि रणवीर कपूर की शादी हो जाए लेकिन करोना संक्रमण की वजह से यह मुमकिन नहीं हो सका। रणवीर ने खुद भी कई कांफ्रेंस में यह बात कही थी कि अगर कोरना संक्रमण नहीं आता तो 2019 में ही वह आलिया भट्ट से शादी कर चुके होते। हाल ही में नीतू कपूर ने खुलासा किया कि ऋषि कपूर रणबीर कपूर की शादी में करीब 10000 लोगों को इनविटेशन देने वाले थे यही नहीं वह यह भी चाहते थे कि रणबीर कपूर की शादी भारत में नहीं बल्कि विदेश के किसी बड़े होटल में हो।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *