Breaking News
बॉलीवुड के एक्टर जो करते हैं अपनी पत्नियों से बेहद प्यार, हर साल रखते हैं अपनी पत्नियों के लिए करवा चौथ व्रत

बॉलीवुड के एक्टर जो करते हैं अपनी पत्नियों से बेहद प्यार, हर साल रखते हैं अपनी पत्नियों के लिए करवा चौथ व्रत

देशभर में यानी आज करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और शाम के समय पूजा के बाद चंद्रमा को देखकर व्रत खोलती हैं। इस दिन सभी को चांद को निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है और जैसे ही चांद अपने दर्शन कराता है तो महिलाएं अपना व्रत पूरा करती है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी लोग करवा चौथ मना रहे हैं। इस व्रत के दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे भी हैं जो अपनी पत्नियों से इतना प्यार करते हैं कि इस दिन वे अपनी पत्नियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखते हैं‌। इस लिस्ट में रणवीर सिंह, विराट कोहली जैसे कई सितारे शामिल है, जो करवा चौथ का व्रत रखते हैं। ये अपनी पत्नियों से प्यार तो करते ही हैं साथ ही अपने प्यार को साबित करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ते।

इस लिस्ट में रणवीर सिंह और विराट कोहली भी है शामिल

बॉलीवुड के एक्टर जो करते हैं अपनी पत्नियों से बेहद प्यार, हर साल रखते हैं अपनी पत्नियों के लिए करवा चौथ व्रत

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रणवीर सिंह का आता है। बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज सभी के चहीते हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बेहद ही ज्यादा पसंद आती हैं। दीपिका तो हर साल रणवीर के लिए व्रत करती है। लेकिन क्या आपको पता है कि रणवीर भी दीपिका के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। एक इंटरव्यू में खुद रणवीर सिंह ने यह बात कही थी।वही बात करें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तो यह भी बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स है। विराट कोहली भी किसी से कम नहीं है और जब बात करें अपनी पत्नी पर प्यार लुटाने की तो वे कोई मौका नहीं छोड़ते हैं अपनी पत्नी पर प्यार लुटाने का। गौरतलब है कि विराट कोहली भी अनुष्का के लिए व्रत रखते हैं और उनसे खूब प्यार करते हैं।

राज कुंद्रा और आयुष्मान खुराना जैसे कई एक्टर्स अपनी पत्नियों की लंबी उम्र के लिए रखते हैं व्रत

बॉलीवुड के एक्टर जो करते हैं अपनी पत्नियों से बेहद प्यार, हर साल रखते हैं अपनी पत्नियों के लिए करवा चौथ व्रत

अब बात करें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की तो यह तो हम सभी जानते हैं कि शिल्पा हर त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाती हैं। शिल्पा शेट्टी हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं जिसमें उनके साथ उनके पति राज भी व्रत रखते है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो आयुष्मान खुराना और पत्नी ताहिरा दोनों ही करवा चौथ का व्रत रखते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब ताहिरा की तबीयत खराब हुई थी तब भी आयुष्मान ने अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। वह अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। वहीं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन जो कि बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स मे से एक है। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन भी ऐश्वर्या के लिए व्रत रखते हैं। खुद अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह हर साल अपनी पत्नी के साथ व्रत करते हैं। इस तरह कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपनी पत्नियों पर प्यार न्योछावर करते हैं।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *