Breaking News
शिल्पा शेट्टी के बेटे विहान ने मात्र 10 साल की उम्र में किया यूनीक बिजनेस स्टार्ट - बिजनेस आईडिया की माँ ने की तारीफ

शिल्पा शेट्टी के बेटे विहान ने मात्र 10 साल की उम्र में किया यूनीक बिजनेस स्टार्ट – बिजनेस आईडिया की माँ ने की तारीफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करते हुए एक बहुत बड़ा नाम और मुकाम हासिल किया है। जिसकी वजह से वह लगातार चर्चा में बनी रहती है, शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक है। जो अक्सर अपने प्रोजेक्ट के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी जगह चर्चा में बनी रहती है। मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का एक बेटा है। आज शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान लगभग 10 साल के हो चुके हैं और 10 साल की कम उम्र में ही शिल्पा शेट्टी का बेटा वियान कुंद्रा ने एक यूनिक बिजनेस शुरू कर दिया है। जिसके बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए पूरी जानकारी देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर अभी हाल ही में शिल्पा शेट्टी और वियान कुंदरा का एक वीडियो आया था।

10 साल की उम्र में विआन कुंद्रा ने अपना एक यूनीक बिजनेस स्टार्ट कर दिया

शिल्पा शेट्टी के बेटे विहान ने मात्र 10 साल की उम्र में किया यूनीक बिजनेस स्टार्ट - बिजनेस आईडिया की माँ ने की तारीफ

सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और उनके बेटे विआन कुंद्रा का एक वीडियो काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में पहले तो विआन कुंद्रा अपने बिजनेस के बारे में बताते हैं। हालांकि अभी विआन की उम्र महज 10 साल ही है। लेकिन इस 10 साल की उम्र में विआन कुंद्रा ने अपना एक यूनीक बिजनेस स्टार्ट कर दिया है। जिसका प्रमोशन वह सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। हालांकि इस बिजनेस के बारे में आपको बता दें, कि यह एक स्टार्टअप आइडिया है। इस बिजनेस की जानकारी देते हुए अभी हाल ही में संडे के दिन शिल्पा शेट्टी और विहान कुंद्रा का यह वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के बारे में आपको बता दें कि एक कस्टमाइज्ड शूज का बिजनेस है। कस्टमाइज्ड शूज को प्लांट कर रहे विआन ने पहले तो इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके बाद में वह अपनी मां शिल्पा शेट्टी के साथ भी नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी और विहान कुंद्रा का यह वीडियो काफी ज्यादा चर्चा में

महज 10 साल की उम्र में ही बिजनेस स्टार्ट करने पर शिल्पा शेट्टी भी खुशी में नहीं समा पा रही हैं। हालांकि शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है। इस वेंचर की आईडिया और कांसेप्ट को लेकर डिजाइन तक और यहां तक की वीडियो तक उसने खुद बनाया है। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और विहान कुंद्रा का यह वीडियो काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हालांकि 10 साल की उम्र में ही विहान के इस आईडिया ने उनके माता-पिता को एक गर्व वाली खुशी महसूस करवाई है। विहान के इस बिजनेस के बारे में बता दें, कि इस बिजनेस का नाम भी आने VRKICKS रखा है। और उन्होंने यहां पर आपने कस्टमाइज जूतों के बारे में बात करते हुए बताया है, कि उनके जूतों की कीमत क्या होगी। हालांकि कस्टमाइज्ड जूतों की कीमत जानकर हर किसी को हैरानी होगी, क्योंकि इन जूतों की कीमत लगभग ₹4999 से शुरू होगी।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *