Breaking News
सोनम कपूर की तबीयत ने ली करवट, डिलीवरी तारीख से पहले शेयर की तस्वीर…

सोनम कपूर की तबीयत ने ली करवट, डिलीवरी तारीख से पहले शेयर की तस्वीर…

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिलहाल खुशियों का सिलसिला जारी है और जल्दी ही बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर भी नाना बनने वाले हैं। आपको बता दें कि अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर आपने प्रेग्नेंसी के आखिरी दौर में है और वह कभी भी अपने होने वाले बच्चे की खुशखबरी पूरी दुनिया के साथ साझा करेगी। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी गोद भराई का एक बहुत बड़ा फंक्शन लंदन में आयोजित किया था और इसके बाद में अब सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा भारत आ चुके हैं। वे दोनों ही चाहते हैं कि उनके आने वाले बच्चे की डिलीवरी भारत में हो, फिलहाल सोनम कपूर अपने प्रेगनेंसी के आखिरी दौर को इंजॉय कर रही है। लेकिन इस आखिरी दौर में सोनम कपूर अपना पूरा वक्त अपनी बहन के साथ बिताना चाहती है। फिलहाल सोनम कपूर अपनी बहन रिया कपूर के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

सोनम कपूर के पैरों पर बहुत ज्यादा सूजन आ रखी

सोनम कपूर की तबीयत ने ली करवट, डिलीवरी तारीख से पहले शेयर की तस्वीर…

अपनी बहन के साथ टाइम बिताने के साथ ही अभी हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है। इस फोटो में यह भी देखा जा सकता है कि सोनम कपूर के पैरों पर बहुत ज्यादा सूजन आ रखी है। दोनों पैर सूज गए हैं, सोनम कपूर ने यह तस्वीर अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है कि प्रेगनेंसी हमेशा खूबसूरत नहीं होती। हालांकि फैंस को यह तस्वीर देखने के बाद में काफी ज्यादा सही महसूस नहीं हो रहा है। जिसकी वजह यह है कि सोनम कपूर की इस तरीके की हालत देखने के बाद में फैंस उनके दर्द को एहसास करते हुए नजर आए हैं। इस फोटोशूट के दौरान देखा जा सकता है कि सोनम कपूर ने अपने पैरों के नीचे तकिया लगा कर आराम करती हुई नजर आ रही है।

मशहूर अभिनेता अनिल कपूर नाना बनने वाले

सोनम कपूर की तबीयत ने ली करवट, डिलीवरी तारीख से पहले शेयर की तस्वीर…

सोनम कपूर की प्रेगनेंसी का यह आखिरी महीना है और सोनम अगस्त में मां बनने वाली है। साल 2018 में आनंद आहूजा के साथ शादी करने के बाद में अब सोनम कपूर मां बनने वाली है। और आनंद पिता बनने वाले है। इसके साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर नाना बनने वाले हैं सोशल मीडिया पर अभी एक बार हर किसी को यह इंतजार है कि जल्द ही सोनम कपूर अपनी होने वाले बच्चे की खुशखबरी सबके साथ शेयर करें और हर कोई उन्हें शुभकामनाएं देता हुआ नजर आए। हालांकि पिछले कुछ समय से सोनम कपूर अपनी प्रेगनेंसी की एक के बाद एक खबरें अपने फैंस के साथ शेयर कर रही है। जिसकी वजह से वह आज फैंस के बीच में चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको बता दें कि अनिल कपूर के साथ साथ उनकी पत्नी सुनीता कपूर भी इस होने वाले बच्चे की साथ ही नानी बन जाएगी। फिलहाल तो पूरे परिवार को आने वाले इस नन्हे मेहमान के स्वागत की पूरी तैयारियां कंप्लीट कर ली है।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *