Breaking News

चंद्रगुप्त मौर्य के लिए अक्षय नही बल्कि यह हीरो था पहली पसंद, ट्रेलर देख कर लोगो ने उड़ाया अक्षय का मजाक

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार के लिए साल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं गुजर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्षय की रिलीज हुई तीन फिल्में में से 2 फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट चुकी है। इसके अलावा कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने के ठीक 1 दिन पहले अक्षय कुमार कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं जिस वजह से अक्षय कुमार के लिए 2022 अभी तक तो बुरा ही साबित हो रहा है यही नही अक्षय कुमार को अपने आगामी फ़िल्म चंद्रगुप्त मौर्य से काफी उम्मीदें थी लेकिन फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर अक्षय को यहां पर भी निराशा ही मिल रही है। चंद्रगुप्त मौर्य के ट्रेलर के लिए तीखी प्रतिक्रिया झेल रहे अक्षय कुमार के बारे में आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार हीरो के रूप में पहली पसंद नहीं थे बल्कि कोई और था जो इस किरदार को निभाने वाला था।

अक्षय कुमार नहीं बल्कि यह स्टार था चंद्रगुप्त मौर्य के लिए पहली पसंद

चंद्रगुप्त मौर्य के लिए अक्षय नही बल्कि यह हीरो था पहली पसंद, ट्रेलर देख कर लोगो ने उड़ाया अक्षय का मजाक

2022 में बॉलीवुड की तरफ से से कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है इसमें अक्षय कुमार की आगामी फिल्म चंद्रगुप्त मौर्य का भी नाम शामिल है। चंद्रगुप्त मौर्य फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों की तरफ से अक्षय कुमार को काफी तीखी प्रतिक्रिया झेलनी पड़ रही है लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म के मेन हीरो चंद्रगुप्त मौर्य के लिए पहली पसंद के तौर पर अक्षय कुमार नहीं थे बल्कि निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी जी ने इस फ़िल्म के मुख्य हीरो के लिए सनी देओल से बात की थी। 5 साल पहले जब सनी देओल और चन्द्रप्रकाश द्विवेदी फ़िल्म “मोहल्ला अस्सी” की शूटिंग बनारस में कर रहे थे उसी दौरान इन दोनों ने इस फ़िल्म के बारे में बात की थी लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से सनी देओल ने अपना नाम के पीछे खींच लिया था।

मानुषी छिल्लर के साथ नही पसन्द आ रही अक्षय की जोड़ी

चंद्रगुप्त मौर्य के लिए अक्षय नही बल्कि यह हीरो था पहली पसंद, ट्रेलर देख कर लोगो ने उड़ाया अक्षय का मजाक

2022 में रिलीज हो रही अक्षय कुमार के बड़ी फिल्म चंद्रगुप्त मौर्य के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह फ़िल्म दर्शकों को पसंद नहीं आ रही हैं।इस फिल्म से मिस इंडिया मानुषी छिल्लर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं लेकिन अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की जोड़ी दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। इस फिल्म के लिए वैसे तो पहली पसंद सनी देओल थे लेकिन उनके पीछे हटने की वजह से यह फ़िल्म अक्षय कुमार को मिला लेकिन लोगों को अक्षय कुमार का यह किरदार पसंद नहीं आ रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सोनू सूद और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं यह फ़िल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *