Breaking News

हनी सिंह ने चुराया ऊर्फी जावेद का स्टाइल, छिपकली पहने आए नजर

बॉलीवुड के फेमस रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों आईफा अवार्ड के समारोह में व्यस्त हैं। भारत के लिए नंबर 1 रैपर रह चुके हैं। हालांकि पिछले काफी सालों से वह अपने गानों को लेकर नहीं आ रहे हैं इसके बावजूद भी उनका स्टारडम बरकरार है। पिछले कुछ दिनों से हनी सिंह चर्चा में शामिल है क्योंकि सलमान खान के साथ उन्हें आईफा अवार्ड समारोह में जाने से रोक दिया गया था जिसके कारण इस शो कि काफी आलोचना की गई थी हालांकि शो के मेकर्स ने इसके लिए माफी मांगी थी। इस समारोह में हनी सिंह का एक अलग ही अंदाज हमें देखने को मिला। इस दौरान हनी सिंह उर्फी जावेद के स्टाइल को कॉपी करते नजर आए। उर्फ जावेद अक्सर अजीबोगरीब कपड़े पहनने के लिए पहचानी जाती है और कुछ ऐसा ही अंदाज हनी सिंह ने आईफा समारोह में दिखाया। आइए आपको बताते हैं हनी सिंह ने उर्फी के किस स्टाइल को कॉपी किया।

गले में छिपकली की माला पहन कर पहुंचे हनी सिंह

हनी सिंह ने चुराया ऊर्फी जावेद का स्टाइल, छिपकली पहने आए नजर

बॉलीवुड के नंबर 1 रैपर रह चुके हनी सिंह काफी लंबे समय से बॉलीवुड से नदारद थे लेकिन आईफा अवार्ड 2022 जो अबू धाबी में हो रहा है इस समारोह में हनी सिंह को काफी दिनों के बाद देखा गया। माना जा रहा है कि हनी सिंह बहुत ही जल्द अब म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर से कम बैक करने वाले हैं। अपने स्टाइल और गानों की वजह से पहचाने जाने वाले हनी सिंह को इस दौरान एक नए अवतार में देखा गया। हनी सिंह ने इस शो में बिल्कुल अलग अवतार में एंट्री ली। हनी सिंह इस दौरान काफी कॉन्फिडेंस के साथ नजर आए। इस शो में नजर आए हनी सिंह ने ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लैक डेनिम जींस में नजर आ रहे थे लेकिन सबसे जो यूनिक स्टाइल था हनी सिंह का वो यह था कि उन्होंने टी-शर्ट और जींस के साथ गले में छिपकली का एक नेकलेस भी पहन रखा था, जो उनके लुक को थोड़ा अजीबोगरीब बना रहा था इस लुक को देखकर कई लोगों ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से तुलना करनी शुरू कर दी।

बॉलीवुड में फिर से करने जा रहे है हनी सिंह धमाका

हनी सिंह ने चुराया ऊर्फी जावेद का स्टाइल, छिपकली पहने आए नजर

बॉलीवुड के नंबर एक रैपर हनी सिंह आइफा अवार्ड 2022 में नजर आए जो आबूधाबी में हो रहा है। हनी सिंह इस दौरान गले में छिपकली की नेकपीस पहने नजर आए जो थोड़ा अजीब था। हनी सिंह के इस अवतार को देखते ही लोगों ने उनकी तुलना ऊर्फी जावेद से होने लगी जो अपने अजीबोगरीब फैशन के लिए पहचानी जाती है। हनी सिंह को आईफा अवार्ड समारोह में देखकर एक बार फिर से उनके फैंस बेहद खुश हो गए है और उन्हें उम्मीद है कि हनी सिंह एक बार फिर से अपने पुराने अवतार में नजर आ सकते है। हनी सिंह का इस साल दो गाना रिलीज होने वाला है जिसको लेकर उनके फैंस बेहद एक्साइटेड है। सलमान खान की आगामी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली फिल्म में उनके दो गाने है और बताया जा रहा है की इन गानों की बदौलत हनी सिंह फिर से बॉलीवुड पर राज करने आ रहे है।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *