Breaking News

मीका सिंह के वह पांच विवाद जिनकी वजह से उन्हें पहचाना जाता है कॉन्ट्रोवर्सी किंग के नाम से

बॉलीवुड के मशहूर रैपर मीका सिंह आज 45 वर्ष के हो चुके हैं। अपनी गायकी के अलावे मीका सिंह अपने हरकतों की वजह से भी खूब मशहूर है। ऐसी कोई कंट्रोवर्सी बॉलीवुड में नहीं रही जिसमें मीका सिंह का नाम ना जुड़ा हो। हालांकि धीरे-धीरे उन्होंने अपने इन हरकतों के ऊपर काबू पा लिया है लेकिन आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं मिका सिंह के जीवन से जुड़े हुए 5 बड़े विवाद जिनकी वजह से उन्हें कंट्रोवर्सी किंग के नाम से पहचाना जाता है।

राखी सावंत के साथ की जबरदस्ती

मीका सिंह के वह पांच विवाद  जिनकी वजह से उन्हें पहचाना जाता है कॉन्ट्रोवर्सी किंग के नाम से

मीका सिंह ने अपने 29 वा जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को भी इनवाइट किया था। इस जन्मदिन के मौके पर मीका सिंह ने केक खिलाते हुए राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर लिया था जिसके बाद मीका सिंह की काफी आलोचना हुई थी। लंबे समय तक मीका सिंह इस वजह से आलोचनाओं में रहे थे।

हिट एंड रन केस

मीका सिंह के वह पांच विवाद  जिनकी वजह से उन्हें पहचाना जाता है कॉन्ट्रोवर्सी किंग के नाम से

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के ऊपर ने के हिट एंड रन केस में बॉलीवुड के सिंगर मीका सिंह का भी नाम जुड़ चुका है बताया जाता है कि सलमान के साथ उस दौरान मीका सिंह भी मौजूद थे इस वजह से उनका नाम भी हिट एंड रन केस में जुड़ा था सलमान खान और मीका सिंह एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बताए जाते हैं।

डॉक्टर को जड़ दिया था थप्पड़

मीका सिंह के वह पांच विवाद  जिनकी वजह से उन्हें पहचाना जाता है कॉन्ट्रोवर्सी किंग के नाम से

मीका सिंह ने एक बार बड़े स्टेज में एक डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। थप्पड़ जड़ने के तुरंत बाद मीका सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन जेल जाने के 15 मिनट के अंदर ही मीका सिंह को बेल मिल गई थी मीका सिंह ने उस डॉक्टर के ऊपर यह आरोप लगाया था कि यह मेरे शो में लड़कियों के साथ बदतमीजी कर रहा था इसी वजह से मैंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था।

ब्राजीलियन लड़की के साथ की थी छेड़छाड़

मीका सिंह के वह पांच विवाद  जिनकी वजह से उन्हें पहचाना जाता है कॉन्ट्रोवर्सी किंग के नाम से

2018 में मीका सिंह कंट्रोवर्सी में तब आ गए थे जब यूएई में हो रहे उनके कॉन्सर्ट में उनके ऊपर यौन दुराचार का आरोप लगा था। आरोप के तुरंत बाद ही मीका सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। और उनके ऊपर कई धाराएं लागू कर दी गई थी। बताया जाता है कि लाइव कंसर्ट के बाद मीका सिंह ने अपनी एक ब्राजीलियन फैन के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी जिसके बाद उस युवती ने मीका सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

विदेशी मुद्रा लाने का था आरोप

मीका सिंह के वह पांच विवाद  जिनकी वजह से उन्हें पहचाना जाता है कॉन्ट्रोवर्सी किंग के नाम से

वर्ष 2013 में मीका सिंह विवादों में तब फंस गए थे जब उनके ऊपर विदेशी पैसों को भारत में लाने का उनके ऊपर आरोप लगा था। मीका सिंह के ऊपर यह आरोप लगाया गया था कि मुंबई एयरपोर्ट पर उनके पास तकरीबन $12000 डॉलर के नोट है इस वजह से मीका सिंह को कई दिनों तक हिरासत में रखा गया था।

इन कंट्रोवर्सीज को देखकर या साफ पता चलता है कि मीका सिंह गायको में सबसे बड़े दबंग है और इसीलिए कई बार उनकी तुलना सलमान खान के साथ की जाती है।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *