Breaking News
माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही एक साथ साड़ी में नजर आईं, साड़ी में लुटा फैंस का प्यार

माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही एक साथ साड़ी में नजर आईं, साड़ी में लुटा फैंस का प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सिर्फ बेहतरीन अदाकारी ही नहीं बल्कि फैशन के मामले में अपने से कम उम्र की हसीनाओं को भी जबरदस्त टक्कर देती हुई दिखाई देती है। वह अभी इन दिनों फिल्मों से दूर है। मगर टीवी शोज में अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज करा रही है, वह एक के बाद एक शो में बतौर जज हिस्सा लेती नजर आ रही है। इस वक्त माधुरी `झलक दिखलाजा 10′ में जज की कुर्सी संभाल रही है। हाल ही में पैपराजी ने माधुरी दीक्षित को शो के सेट पर स्पॉट किया।बइस दौरान वह लाल रंग की साड़ी में गजब की नजर आई। मगर लोग उनकी हद से ज्यादा खूबसूरती पर सवाल उठाते नजर आ रहे है। वीडियो देखकर नेटीजन्स पूछ रहे हैं कि क्या माधुरी ने चेहरे की सर्जरी कराई है? माधुरी दीक्षित ने ‘झलक दिखला जा ‘के लिए रेड और व्हाइट कलर की पोल्का डॉट साड़ी पहनी हुई थी। एक्ट्रेस इस साड़ी में कमाल की लग रही थी, वहीं एक्ट्रेस ने गोल्डन लेस वाला ब्लाउज पहना हुआ है।

माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही दोनों ही रेट्रो लुक में नजर आयी

माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही एक साथ साड़ी में नजर आईं, साड़ी में लुटा फैंस का प्यार

माधुरी दीक्षित का यह लुक यकीनन फैंस को खूब पसंद आने वाला है। माधुरी ने ऐसा लुक केरी किया हुआ है, जिसे आसानी से कोई भी महिला कैरी कर सकती है। एक्टेस ने अपने लुक को ओर खूबसूरत बनाने के लिए बालों को खुला रखा है। वही माधुरी को टक्कर देने के लिए नोरा फतेही भी साड़ी के लुक में कमाल दिख रही थीं। बता दें कि नोरा फतेही का बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक एक बार फिर दिखने वाला है। डांस शो ‘झलक दिखला जा ‘के दसवें सीजन में जज बनकर आ रही है इसके साथ ही उनके बोल्ड लुक भी सामने आएंगा। फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए निकली नोरा फतेही की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो रेट्रो लुक में भी बेहद बोल्ड दिख रही है। वैसे तो झलक दिखला जा के आने वाले एपिसोड में माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही दोनों ही रेट्रो लुक में नजर आएगी। जहां माधुरी दीक्षित का बेहद खूबसूरत लुक दिख रहा है। जबकि हमेशा की तरह नोरा बोल्डनेस का तड़का लगाते दिखी।

माधुरी दीक्षित का बेहद खूबसूरत और नोरा बोल्डनेस का तड़का लगाते दिखी

माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही एक साथ साड़ी में नजर आईं, साड़ी में लुटा फैंस का प्यार

नोरा ने रेट्रो लुक के लिए पिच कलर की साड़ी को चुना था। जिसे पहनने का अंदाज इसे ग्लैमरस बना रहा था। वहीं नोरा कि यह साड़ी एक्ट्रेस मुमताज के मशहूर गाने तेरे मेरे प्यार के चर्चे वाली ऑरेंज साड़ी की याद दिला रही थी। नोरा ने डीपनेक ब्लाउज को पहना था जिस पर पूरा गोल्डन सितारों का वर्क था। वही साड़ी पर भी हैवी मैटेलिक सिकुइन था। बॉर्डर पर गोल्डन पट्टी लगी थी, जबकि साड़ी पर भी ये गोल्डन मैटेलिक वर्क दिख रहा था‌। जबकि ब्रेसलेट और इयररिंग्स लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहे थे। बात करें मेकअप की तो नोरा ने पिंक चिक्स और पिंक लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। जबकि हाफ टाइ हाई पोनी के साथ माथे पर बैंग्स नोरा के लुक को स्टाइलिश और ड्रामेटिक बना रहे थे। जिसमें मिस फतेही हमेशा की तरह ही गॉर्जियस दिख रही थी। बता दें कि माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही के साथ करण जोहर भी जजेस की सीट पर बैठेंगे।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *