Breaking News
सोनम कपूर से मिलने पहुंचे भाई अर्जुन और भाभी मलाईका, फैंस ने कहा बस शादी का इंतज़ार

सोनम कपूर से मिलने पहुंचे भाई अर्जुन और भाभी मलाईका, फैंस ने कहा बस शादी का इंतज़ार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर हाल ही मे अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ बहन सोनम कपूर से उनके घर मिलने गए थे. दरअसल कुछ ही दिनों पहले सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया है और पहली बार मां बनी है। ऐसे में कपूर फैमिली में जश्न का माहौल है और सभी सोनम कपूर और उनके बेटे पर प्यार लुटा रहे हैं। इस इस बीच अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी सोनम कपूर और उनके बेटे को देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान सोनम कपूर के घर से बाहर निकलते हुए पैपराजी ने अर्जुन मलाइका को स्पॉट किया और अब सोशल मीडिया पर अर्जुन मलाइका का वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं, कि अर्जुन और मलाइका दोनों ही कैजुअल लुक में नज़र आये है। इनमें से कोई भी पैपराजी को पोज देने के मूड में नहीं लगा। पहले अर्जुन कपूर आए और फिर उनके पीछे मलाइका आई। इसके बाद मलाइका को प्रोटेक्ट करते हुए अर्जुन ने गाड़ी में बैठाया और फिर वह भी उसी गाड़ी में बैठकर अपने घर के लिए रवाना हो गए।

सोनम कपूर ने अभी तक अपने बेटे की कोई तस्वीर शेयर नहीं की

सोनम कपूर से मिलने पहुंचे भाई अर्जुन और भाभी मलाईका, फैंस ने कहा बस शादी का इंतज़ार

सोशल मीडिया पर अर्जुन मलाइका का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, बता दें कि सोनम कपूर ने अभी तक अपने बेटे की ना तो कोई तस्वीर शेयर की है और ना ही बेटे का नाम बताया हैं। ऐसे में सोनम कपूर के फैंस उनके बेटे का नाम जानने और उसकी झलक देखने के लिए काफी बेसब्र दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि 20 अगस्त, शनिवार को सोनम ने ऑफिशियली अनाउंसमेंट किया कि वह मां बन गई हैं। एक फैशन मैगजीन से बातचीत में सोनम ने अपने डिसीजन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोनम ने कहा है कि जाहिर तौर पर अब हमारी प्रायोरिटीज बदल जाएगी। बच्चा अब उनकी जिम्मेदारी हो जाएगा. सोनम ने कहा -“अब हमारी प्राथमिकता बदल जाएगी, बच्चा जाहिर तौर पर सिर्फ उनकी जिम्मेदारी हो जाएगा, सच यह है कि बच्चे इस दुनिया में खुद की मर्जी से नहीं आते हम उन्हें अपनी मर्जी से इस दुनिया में लाते हैं। तो यह एक बहुत खुदगर्जी वाला फैसला होता है हम सब सेल्फिश बिहेव करते हैं।

अर्जुन मलाइका का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा

सोनम कपूर ने बेटे की इस दुनिया में आने की जानकारी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि “20.8.2022 को ,हमने एक सुंदर से बेबी बॉय को सिर झुका कर, खुले दिल से वेलकम किया है‌। हम शुक्रिया अदा करते हैं, सभी डॉक्टर्स, नर्स, दोस्त और परिवार का जिन्होंने मेरा इस पूरे सफर में साथ दिया है। यह तो सिर्फ शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है – सोनम और आनंद” सोनम कपूर के खुशखबरी सुनाते ही पूरे बॉलीवुड में खुशियों की लहर दौड़ गई है। सोनम की डिलीवरी की जानकारी नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए दी थी। हालांकि यह पोस्ट सोनम और आनंद की ओर से ही लिखा गया था। बॉलीवुड के कपूर खानदान से लेकर आहूजा मेंशन तक इस खबर से खुशियों की लहर दौड़ गई है। बेबी बाॅय की आने की खुशी में हर कोई बधाई दे रहा है और जमकर प्यार लुटा रहा है।

About Gagan Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *